नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सचित्र प्रदर्शनी को पैरों तले रौंदने और उनकी जयंती मना रहे छात्र-छात्राओं व ए.आई.डी.एस.ओ. कार्यकताओ पर ए.बी.वी.पी. द्वारा किये गए हमले की निंदा

Date 25.01.2023 – ए.आई.डी.एस.ओ. के राष्ट्रिय महासचिव सौरव घोष ने उपरोक्त घटना की निंदा कर बयान जारी करते हुए कहाःनेहरू पी. जी. कॉलेज, अशोकनगर, मध्यप्रदेश में हमारे देश के आजादी आंदोलन के महानायक व गैर समझौतावादी धारा के प्रतिनिधि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 126 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में छात्रों द्वारा पुष्पांजलि व विचार प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। उसी समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ए.बी.वी.पी.) के पदाधिकारियों व बाहरी गुण्डातत्वों ने छात्रों को कार्यक्रम करने से रोका और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों की प्रदर्शनी और…

Read More